भारत-श्रीलंका समुद्री अभ्यास 'स्लाईनेक्स-26' विशाखापत्तनम में संपन्न
भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास 'स्लाईनेक्स-26' विशाखापत्तनम में संपन्न हुआ। यह अभ्यास दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग, आपसी समन्वय और हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा साझेदारी को मजबूत करता है। स्लाईनेक्स भारत और श्रीलंका के रक्षा संबंधों तथा क्षेत्रीय समुद्री स्थिरता की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण नियमित अभ्यास है।