भारतीय वायुसेना की सारंग टीम मिस्र के एयरशो में
भारतीय वायु सेना की सारंग हेलिकॉप्टर प्रदर्शन टीम 8 से 10 सितंबर 2026 तक आयोजित अल अलामीन अंतर्राष्ट्रीय एयरशो के दूसरे संस्करण में भाग लेने के लिए मिस्र पहुंची। सारंग विश्व की एकमात्र पांच हेलिकॉप्टरों वाली प्रदर्शन टीम है, जो स्वदेशी रूप से निर्मित एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव उड़ाती है। टीम अपना प्रसिद्ध 'डॉल्फिन लीप' करतब और नया 'स्पॉट स्टॉल टर्न' प्रस्तुत करेगी।
PIB