सरकार ने ₹10 और ₹20 के एक अरब पॉलिमर नोट को मंज़ूरी दी
सरकार ने ₹10 और ₹20 मूल्यवर्ग के एक अरब (वन बिलियन) पॉलिमर बैंक नोट जारी करने को मंज़ूरी दे दी है। जानकारी के अनुसार भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने बताया है कि इन पॉलिमर नोटों की खरीद प्रक्रिया अभी शुरुआती चरण में है। यह भारत में प्लास्टिक-आधारित मुद्रा नोट प्रचलन की दिशा में पहला औपचारिक कदम माना जा रहा है।
The Hindu