केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अपतटीय अन्वेषण योजना ‘समुद्र मंथन’ के लिए ₹84,084 करोड़ को मंजूरी दी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ₹84,084 करोड़ के कुल परिव्यय वाली अपतटीय (ऑफशोर) अन्वेषण योजना ‘समुद्र मंथन’ को मंजूरी दी। इस राशि में से ₹43,200 करोड़ 60 गहरे समुद्री (डीपवाटर) अन्वेषण कुओं की खुदाई के लिए निर्धारित किए गए हैं। यह मंजूरी देश में अपतटीय अन्वेषण गतिविधियों के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम है।