'अग्नि-4' बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण
रक्षा मंत्रालय ने 6 अगस्त 2026 को मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि-4' का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड की देखरेख में किया गया। परीक्षण के दौरान मिसाइल के सभी परिचालन और तकनीकी मानकों की सफलतापूर्वक पुष्टि हुई।