प्रधानमंत्री ने एक वर्ष में 1 करोड़ युवाओं को एआई कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने की घोषणा की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से बड़ी घोषणाएँ कीं। एक वर्ष में 1 करोड़ युवाओं को एआई (AI) कौशल प्रशिक्षण, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग नेटवर्क, 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता और इस दशक में पाँच नए रिएक्टर, 6 करोड़ लखपति दीदी का नया लक्ष्य तथा आत्मनिर्भरता के लिए अधिक सेमीकंडक्टर संयंत्र इसमें प्रमुख रहे।