केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज राजस्थान के अलवर से 17 जिलों के लिए ₹6,453 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के अलवर से 17 जिलों के लिए ₹6,453 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। एक ही मंच से किसानों को किसान सम्मान निधि, पशुपालकों के लिए ₹500 करोड़ की डेयरी व्यवस्था तथा सरस डेयरी के विस्तार की सौगात दी गई।