भारत ने जनरल एटॉमिक्स से 203 मिलियन डॉलर की ड्रोन लीज डील की
भारत ने अमेरिकी कंपनी जनरल एटॉमिक्स के साथ 203 मिलियन डॉलर की ड्रोन लीज डील की है, जिसके तहत भारतीय नौसेना को दो MQ-9B सी गार्डियन ड्रोन मिलेंगे। ये रिमोट-पायलटेड ड्रोन ₹1,943 करोड़ में 30 महीने के लिए लीज पर लिए गए हैं। वर्ष 2024 में भारत ने अमेरिका से 31 हथियारबंद MQ-9B स्काई गार्डियन और सी गार्डियन ड्रोन खरीदने का समझौता किया था।