जापान की जेसीआर ने भारत की सॉवरेन रेटिंग बढ़ाकर ए- की
जापान की प्रमुख क्रेडिट रेटिंग एजेंसी (जेसीआर) ने भारत की दीर्घकालिक विदेशी और स्थानीय मुद्रा जारीकर्ता रेटिंग एक पायदान बढ़ाकर ट्रिपल बी+ से ए- कर दी है, आउटलुक स्थिर रखा है। जेसीआर ने कंट्री सीलिंग भी बढ़ाकर ‘ए’ की। यह उन्नयन मजबूत निजी उपभोग, सार्वजनिक निवेश और बेहतर राजकोषीय क्षमता को दर्शाता है।