57वीं जीएसटी परिषद बैठक अब 7 अक्टूबर को
जीएसटी परिषद (GST Council) की 57वीं बैठक, जो पहले 12 सितंबर को प्रस्तावित थी, अब 7 अक्टूबर को होगी। यह फेरबदल नई दिल्ली में आयोजित हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से टकराव के कारण किया गया है। स्रोत के अनुसार बैठक में इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी), कॉर्पोरेट गारंटी और दरों के युक्तिकरण जैसे लंबित मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।