रेल मंत्री ने गुजरात में गति शक्ति कार्गो टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित किए
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुजरात में पांच गति शक्ति कार्गो टर्मिनलों (जीसीटी) का शिलान्यास, उद्घाटन एवं राष्ट्र को समर्पण किया। कच्छ के शिवलाखा व भीमसार, मोरबी के देवलिया और बनासकांठा के चंदिसर टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित किए गए, जबकि मेहसाणा के लिंच में जीसीटी की आधारशिला रखी गई। मंत्री ने शिवलाखा से मीठापुर के लिए नमक लदी मालगाड़ी को हरी झंडी भी दिखाई।