केंद्र ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को मंजूरी दी
केंद्र सरकार ने समुद्र की गहराई में तेल और गैस के भंडार खोजने के लिए ‘समुद्र मंथन’ योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना पर अगले पांच वर्षों में 84 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे। यह भारत की डीप-सी तेल एवं गैस खोज को गति देने वाला एक बड़ा कदम है, जिससे देश में हाइड्रोकार्बन अन्वेषण गतिविधि बढ़ने की उम्मीद है।