सेमीकॉन 2.0 में डिजाइन, इक्विपमेंट, फैब, एडवांस्ड पैकेजिंग, आरएंडडी और प्रतिभा विकास पर ध्यान केंद्रित करने के साथ भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सेमीकॉन इंडिया 2026 के दौरान सेमीकॉन 2.0 की रूपरेखा रखी। यह चरण डिजाइन, इक्विपमेंट, फैब, एडवांस्ड पैकेजिंग और आरएंडडी पर केंद्रित है। पूरे इकोसिस्टम में लगभग ₹1 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।