राज्यसभा से पास हुआ बिल, सुप्रीम कोर्ट में अब होंगे 38 जज
राज्यसभा ने उच्चतम न्यायालय (न्यायाधीश संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया, जिससे सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 38 हो जाएगी। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने चर्चा के दौरान कहा कि देश जल्द ही पहली बार किसी महिला को मुख्य न्यायाधीश (CJI) के पद पर देखेगा। सरकार का दावा है कि इससे लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आएगी।