अनुसूचित जाति के 1.44 करोड़ से अधिक छात्रों को 12,773 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तहत विभाग ने अपनी छात्रवृत्ति योजनाओं की पहुंच का व्यापक विस्तार किया है। मैट्रिक-पूर्व और मैट्रिक-पश्चात् छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत 1.44 करोड़ से अधिक अनुसूचित जाति छात्रों को 12,773 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है। इसी तरह अपिव और आर्थिक पिछड़े वर्ग के 1.01 करोड़ से अधिक छात्रों को 2,445.05 करोड़ रुपये वितरित किए गए।