भारत की राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए
भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में देशभर के शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा संविधान में निहित 'अवसर की समानता' के आदर्श को साकार करने का सबसे प्रभावी माध्यम है, और प्राथमिक विद्यालयों में ड्रॉपआउट दर के नगण्य होने का श्रेय उन्होंने शिक्षकों के प्रयासों को दिया।
PIB