PM सूर्य घर योजना की बढ़ी रफ्तार! पहले 118 दिन में जुड़ते थे 1 लाख परिवार, अब सिर्फ 6 दिन में हासिल हो रहा लक्ष्य
केंद्र सरकार के अनुसार पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत 22 जुलाई 2026 तक देश में 39.72 लाख रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं, जिससे 48 लाख से अधिक परिवार लाभान्वित हुए हैं। योजना के क्रियान्वयन की रफ्तार तेज़ हुई है — पहले एक लाख परिवार जुड़ने में 118 दिन लगते थे, अब यह लक्ष्य केवल छह दिन में हासिल हो रहा है।